फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के हतरइया खिनमिनी में एक युवक का शव बृहस्पतिवार रात मकान की ग्रिल पर साड़ी के सहारे फंदे से लटका मिला। बहन ने पत्नी व ससुरालियों पर भाई की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पिता को भी प्रताड़ना देने की बात कही।
विज्ञापन

हतरइया गांव निवासी रंजीत यादव उर्फ कन्हैया (28) का शव बृहस्पतिवार देर रात उसके मकान के बाहर लोहे की ग्रिल पर साड़ी के फंदे से लटका मिला। पत्नी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और फाॅरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। चचेरे भाइयों की सूचना पर नोएडा से पहुंची बड़ी बहन नीरू ने आरोप लगाया कि भाई को उसकी पत्नी व ससुरालीजन प्रताड़ित करते थे। रात में भी उन्हें फोन पर भाई के साथ मारपीट होने की जानकारी दी गई थी। कुछ ही देर बाद पता चला कि फंदे पर शव लटका हुआ है। बहन ने आरोप लगाया कि ससुरालियों ने ही घटना को अंजाम दिया है। घटना के दिन भी ससुराली यहीं थे। उसकी पांच साल पहले शादी हुई थी। चार साल का एक बेटा है। पिता रामनरेश यादव बीएसएफ से सेवानिवृत्त हैं। बताया कि उनका डेबिट कार्ड भी ले लिया था। पिता ने उसे ब्लाक करवा दिया था। वह इकलौता भाई था। एक छोटी बहन रीतू यादव है। उसकी भी शादी हो चुकी है। थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि फंदा लगाने से मौत हुई है। आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें