फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गंगा स्नान करने आए युवक की डूबने से मौत

विज्ञापन
फोटो-13 संजय सिंह उर्फ संजू। फाइल फोटो
विज्ञापन
कमालगंज। शृंगीरामपुर स्थित गंगा घाट पर स्नान कर रहा युवक गहरे पानी में डूब गया। शोर मचाने पर वहां मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला। सीएचसी ले जाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक इटावा से पिता व फुफेरे भाई के साथ स्नान करने आया था।
विज्ञापन


कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के हरदोई निवासी रमेश चंद्र शनिवार दोपहर टेंपो से शृंगीरामपुर स्थित घाट पर गंगा स्नान करने आया था। उसके साथ उसका पुत्र संजय सिंह उर्फ संजू (45) व भांजा करन भी था। दोपहर करीब दो बजे घाट पर रमेश व संजय गंगा में स्नान कर रहे थे। तभी संजय गहरे पानी में जाने से डूबने लगा।
उसे डूबता देख करन चीखने-चिल्लाने लगा। घाट पर मौजूद कुछ लोग बचाव कार्य के लिए गंगा में कूद गए। कुछ ही देर में लोगों ने संजय को बाहर निकाल लिया। लोगों ने पेट व सीना दबाकर पानी निकाला। इसके बाद उसे ट्रैक्टर-ट्रॉली से चौराहे तक लाया गया। यहां से एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
विज्ञापन

अस्पताल में चिकित्सक मान सिंह ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इससे पिता रमेश व करन बिलखने लगे। रमेश ने मोबाइल के माध्यम से घटना की जानकारी संजय की मां शकुंतला देवी को दी। संजय पांच भाई पवन, गौरव, मोनू, दीपू व विवेक में सबसे बड़ा था। उसके तीन बहनें ममता, आरती व जमुना हैं।
रमेश ने बताया कि पुत्र दिल्ली में रहकर बेकरी में काम करता था। दो दिन पूर्व न्यायालय में गवाही देने के लिए वह घर आया था। उसका विवाह 21 वर्ष पूर्व हुआ था। दो साल बाद पत्नी की मौत हो गई थी। घटना की जानकारी पर दरोगा महेंद्र सिंह ने परिजन से जानकारी ली। (संवाद)

फोटो-13 संजय सिंह उर्फ संजू। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें