फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा नहाते समय युवक डूबा, मौत

Fri, 22 Jun 2018 11:53 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
मौत के बाद रखा शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दशहरा पर गंगा स्नान करते समय युवक डूब गया। गोताखोरों ने युवक को बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों के पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करने पर पुलिस ने शव उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन



नगर के मोहल्ला पटवन गली भूसा चौराहा निवासी सुरेश चंद्र का पुत्र मनीष कुमार (19) शुक्रवार को दशहरा पर दोस्त चेतराम, रिंकू व नीरज के साथ गंडुआ घाट पर गंगा स्नान करने गया था। यहां रिंकू व एक महिला गहरे पानी में नहाते समय डूबने लगी। इस पर मनीष ने रिंकू को पकड़ने का प्रयास किया।


वह रिंकू को नहीं पकड़ पाया तो बचाने के लिए उसे लात मारी। इससे रिंकू किनारे हो गया। संतुलन बिगड़ने से मनीष गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख दोस्तों ने बचाव के लिए उसकी ओर साड़ी फेंकी। रिंकू व महिला साड़ी के सहारे बाहर आ गई। मनीष साड़ी नहीं पकड़ पाया। वह डूबने लगा। सूचना पर कोतवाल डीके सिंह पुलिस बल और गोताखोरों के साथ पहुंचे। गोताखोरों ने मनीष को बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन



घाट पर पहुंचे पिता सुरेश, मां मुन्नी व बहन पूजा मनीष का शव देख बिलखने लगे। मां मुन्नीदेवी ने बताया कि मनीष घर में किसी को बिना बताए गंगा नहाने के लिए निकल आया था। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने शव  पिता के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें