फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी गंभीर

विज्ञापन
फोटो-24 सुरजीत। फाइल फोटो
विज्ञापन
अमृतपुर। थाना क्षेत्र के गांव कोलासोता निवासी युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मंगलवार को शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कोलासोता निवासी सुरेश सिंह का 27 वर्षीय पुत्र सुरजीत सिंह नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत था। 26 फरवरी को वह गांव से नोएडा गया था। होली के कारण वह अपने भाई अजय, परिवार के प्रदीप, परमवीर,अनुज व अन्य साथियों के साथ तीन अलग-अलग बाइकों से गांव लौट रहे थे।
जनपद बदायूं के उझानी क्षेत्र के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सुरजीत की मौत हो गई और अनुज की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को शव गांव पहुंचा तो परिजन में चीख-पुकार मच गई। सुरजीत पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। बड़े भाई मनोज कुमार, अजय, नन्हे, कप्तान तथा बहन खुशबू और राधा एवं मां कमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। भाई कप्तान ने बताया कि होली परिवार के साथ मनाने के लिए सभी लोग घर लौट रहे थे लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें