फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सबमर्सिबल चलाते समय नल में उतरा करंट, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। नगर पंचायत खिमसेपुर के गांव नगला स्वामी निवासी राजवीर बाथम (40) की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के वक्त वह सबमर्सिबल पंप से नहाने के लिए पानी भर रहे थे। अचानक नल में करंट उतरने से पेट में आकर मौत हो गई।
विज्ञापन

शनिवार शाम चार बजे राजवीर सबमर्सिबल पंप चलाकर पानी भर रहे थे। इसी दौरान नल में अचानक करंट उतर आया और राजवीर को जोरदार झटका लगा। करंट लगते ही वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। गिरने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े और तुरंत इलाज के लिए जनपद मैनपुरी के बेवर स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों के मना करने पर परिजन वापस ला रहे थे, तभी रास्ते में दम तोड़ दिया। उपनिरीक्षक जसवीर सिंह ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। राजवीर तीन भाइयों में सबसे छोटे और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे।परिवार में पत्नी संगीता, बेटियां पलक (12) और झलक (8) तथा पांच वर्षीय पुत्र देव हैं। बड़े भाई श्रीकृष्ण की भी करीब दो वर्ष पहले हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। राजवीर की मौत से पत्नी, मां जयदेवी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें