मोहम्मदाबाद। डयुटी कर घर वापस लौट रहे डिलीवरी मैन की बाइक गोवंश से टकरा गई। जिससे वह घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला अनूप निवासी योगेंद्र(28) बाइक से मोहम्मदाबाद से अपने गांव जा रहा था। योगेंद्र एक कोरियर कंपनी में डिलीवरी मैन का काम करता था। जब वह नहरैया पावर हाउस के सामने पहुंचा, सामने से आ रहे गोवंश से उसकी बाइक टकरा गई। बाइकके साथ योगेंद्र भी सड़क पर गिर कर घायल हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे पहचानकर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल योगेंद्र को उठाकर सीएचसी ले गए। यहां डा. सनी मिश्रा ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से थाने में सूचना भेजी गई। दरोगा अमित कुमार ने अस्पताल पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई की। योगेंद्र के एक तीन वर्षीय पुत्र अंशुल है पत्नी नीलम तथा मां रमा का रो-रो कर बुरा हाल था।