फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
-कानपुर-बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन से हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कमालगंज। कानपुर से फर्रुखाबाद की ओर जा रही बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 22443 बुधवार शाम करीब 7:45 बजे खुदागंज रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। तभी उबरीखेड़ा गुमटी के निकट एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। टक्कर के बाद युवक काफी दूर तक ट्रेन के साथ चला गया। उसके एक हाथ के अलावा कई अंग शरीर से अलग हो गए थे। घटना की सूचना पर रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना के संबंध में स्टेशन मास्टर को सूचना दी। करीब 9:15 बजे दरोगा मोहित द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आस-पास के ग्रामीणों को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

खुदागंज चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह चंदेल ने पहुंच शव को कब्जे में लिया। युवक के शरीर पर नीले रंग का पैंट, लाल-नीली चेक में शर्ट थी। उसके पास एक शॉल भी मिली। कुछ ग्रामीणों ने आशंका कि युवक कोल्ड स्टोरेज में पल्लेदारी करता था। प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान न होने पर शव को मोर्चरी में भेजा जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें