फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: संदिग्ध हालात में युवती का शव फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
फोटो-21, पूजा की फाइल फाेटो।
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। तीन दिन पहले पड़ोसी युवक से फोन पर बात करते पकड़े जाने पर पिता ने युवती को डांटकर मोबाइल छीन लिया था। रविवार को संदिग्ध हालात में पूजा का शव फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन


कस्बे के राजीव नगर निवासी पूजा के पिता रामकुमार ने बताया कि रविवार सुबह करीब आठ बजे वह पत्नी राधा देवी के साथ दवा लेने फर्रुखाबाद गए थे। करीब 11 बजे लौटे तो पूजा के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से देखने पर पूजा छत में लगे कड़े से दुपट्टे के सहारे लटकी दिखाई दी। घटना की सूचना यूपी 112 पर दी। सूचना पर यूपी 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वीडियोग्राफी कराकर कमरे का दरवाजा खुलवाया गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। प्रभारी निरीक्षक व डीएसपी आमोद कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। परिजन ने बताया कि पूजा की कई महीनों से पड़ोस के युवक से फोन पर बातचीत होती थी। करीब सात माह पहले भी पिता ने दोनों को बात करते पकड़ा था और युवक को दोबारा फोन न करने की चेतावनी दी थी। उपनिरीक्षक हरीश कुमार ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पीठ, पैरों व गाल में चोट के निशान मिले हैं। हालांकि युवती की मौत गले में फंदा लगने से होने की पुष्टि हुई है।

फोटो-21, पूजा की फाइल फाेटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें