फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: करंट लगने से दो गोवंश की मौत होने से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

विज्ञापन
फोटो-45, बजरिया में जाम लगाए लोग। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के बजरिया मोड़ के पास स्थित नर्सिंगहोम के पास बिजली के पोल में आ रहे करंट की चपेट में आने से दो गोवंश की मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों जसमई-बजरिया मार्ग पर जाम लगा दिया। एसडीओ व जेई पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस के समझाने पर डेढ़ घंटे बाद जाम खुला।
विज्ञापन

बजरिया मोड़ से कुछ दूरी पर स्थित नर्सिंगहोम है। इसके बाद लगे बिजली के पोल में कई दिन से करंट आ रहा है।आसपास के लोगों ने जेई व कर्मचारियों से शिकायत की थी। इसके बाद भी उसे सही नहीं कराया गया। इस बीच रविवार सुबह करंट लगने से दो गोवंश की जान चली गई। इसकी जानकारी होते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने वहां जाम लगा दिया। कहा कि जेई व एसडीओ की लापरवाही से घटना हुई है। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। लोगों ने जेई व एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए ज्ञापन दिया। पुलिस के आश्वासन पर डेढ़ घंटे बाद जाम खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें