फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: युवती की हत्या कर शव बोरे में भरकर काली नदी में फेंका

विज्ञापन
फोटो-36 काली नदी के किनारे छानबीन करते पुलिस कर्मी। संवाद
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। युवती की हत्या कर शव बोरे में भरकर गांव कुम्हौली के पास काली नदी में फेंक दिया गया। युवती का सिर कुचल कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

गांव कुम्हौली के पास काली नदी में लोग बृहस्पतिवार शाम को प्रतिमा विसर्जन करने के लिए पहुंचे। पुल के नीचे दो पिलर के बीच में प्लास्टिक का एक बोरा फंसा था, बदबू आने पर लोगों को शव होने का आभास हुआ। इस पर पुलिस को फोन पर सूचना दी गई। कुछ ही देर में ताजपुर चौकी प्रभारी कपिल कुशवाहा फोर्स के साथ वहां पहुंचे। पुल के पिलर में फंसा प्लास्टिक का बोरा निकलवाया और उसे खुलवाया।
बोरे के अंदर सफेद चादर में शव बंधा था। उसमें दो बड़े पत्थर भी रखे मिले, जिससे शव पानी में न उतराए। करीब 22 वर्षीय युवती का सिर कुचला था। सिर की हड्डी दिखाई दे रही थी। इससे उसका चेहरा पहचानना काफी मुश्किल था। युवती पर्पल रंग की कुर्ती व काले रंग की जींस पहने थी। जिले की सीमा होने से कुछ ही देर बाद जनपद कन्नौज, कोतवाली छिबरामऊ की चौकी कुंवरपुरा कंडाली के प्रभारी राहुल कुमार भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पूछताछ में उन्होंने बताया कि कई युवती के लापता होने पर गुमशुदगी दर्ज हैं। शव किसका है, यह बताना मुश्किल है। युवती का शव बोरे में मिलने से क्षेत्र में खासी चर्चा रही। जानकारी पर मोहम्मदाबाद क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार, कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फील्ड यूनिट ने मौके की जांच कर साक्ष्य एकत्र किए। मोहम्मदाबाद कोतवाल ने धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि बोरे में शव बंद होने से युवती की हत्या किए जाने की आशंका है। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें