फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दोस्त संग गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 27 May 2024 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। घरेलू सामान उतरवाने की बात कहकर ले जाए गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोस्त ने रात दो बजे दुर्घटना में मौत होना बताया। मगर सुबह साढ़े छह बजे शव घर लेकर पहुंचे। किसी अस्पताल में नहीं दिखाया। दोपहर में परिजन लोहिया अस्पताल शव लेकर पहुंचे। पिता ने थाने में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

कादरीगेट थाने के मोहल्ला बगिया भट्ठा वाली गली निवासी सौरभ बाजपेई उर्फ मयंक (26) शहर कोतवाली के मोहल्ला नितगंजा निवासी दोस्त संदीप वर्मा के साथ रविवार शाम कुछ घरेलू सामान उतरवाने लोडर से बेवर गए थे। पिता आनंद बाजपेई ने बताया कि संदीप ने रात दो बजे बड़े बेटे सचिन के पास फोन कर बताया कि मयंक का एक्सीडेंट हो गया है। उसकी मौत हो गई है।
इसके बाद सुबह साढ़े छह बजे लोडर से ही शव लेकर संदीप वर्मा घर पहुंचा। संदीप ने दुर्घटना के बाद मयंक को किसी भी अस्पताल में ले जाने की जरूरत नहीं समझी। ऐसे में मौत का कारण संदिग्ध लग रहा है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। उसके सिर में पीछे की ओर चोट का निशान है। परिजन दोपहर में लोहिया अस्पताल शव लेकर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि मयंक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। बड़ा भाई अंकुर और उससे छोटे सचिन, उत्तम उर्फ नयन हैं। लोहिया अस्पताल में दोस्त संदीप का कहना था कि दुर्घटना मदनपुर के पास पेशाब के लिए उतरने के बाद हुई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें