फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाइकों की भिड़ंत, डंपर के नीचे आने से छात्र की मौत

Mon, 27 May 2024 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत के बाद एक बाइक सवार डंपर के नीचे आ गया। उसका सिर कुचलने से एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार और चालक डंपर लेकर भाग गया। परिजनों ने जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर परिजन शांत हुए।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव तुर्कीपुर निवासी सोफियान (19) एक निजी काॅलेज में इंजीनियरिंग का छात्र था। सोमवार को वह छिबरामऊ के मोहल्ला बिरतिया स्थित ननिहाल में शादी समारोह से घर लौट रहा था। सोफियान गढि़या ढिलावल में राधिका कोल्ड स्टोर के सामने पहुंचा। उसने आगे जा रहे एक डंपर को क्राॅस करने का प्रयास किया। उसी दौरान सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार से टक्कर हो गई।
सोफियान बाइक से ट्रक के नीचे आ गया। हेलमेट न लगे होने से उसका सिर कुचल गया। वहीं, दूसरी बाइक का सवार वाहन छोड़कर भाग गया। चालक डंपर लेकर मौके से चला गया। सूचना मिलने पर सोफियान के परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। उन्होंने बाइक सवार और डंपर को पकड़ने की बात कही। पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोफियान तीन भाइयों में बीच का था। बड़ा रिहान और छोटा जीशान हैं। मां का कई साल पहले निधन हो चुका है। सोफियान गांव में पिता के मिष्ठान भंडार पर हाथ बटाता था। पिता शमशाद समेत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

हेलमेट होता तो जीवन रक्षा की थी आशंका
आसपास के लोगों ने बताया कि छात्र हेलमेट नहीं लगाए था। जैसे ही बाइक से डंपर की तरफ गिरा, तो उसका सिर का कुछ हिस्सा पहिये के नीचे आ गया। यदि सिर पर हेलमेट होता, तो उसका जीवन बच सकता था। एक पल में ही छात्र की सांसें थम गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें