फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फोन पर ताई को गाली देने के उलाहना पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या

Tue, 03 Mar 2026 01:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
पिता कमलेश को ढांढस बंधाते लोग। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फोन पर ताई को गाली देने की शिकायत पर सोमवार रात गांव गंगोली में युवक की रिश्ते के ताऊ ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। एएसपी ने लोहिया अस्पताल में परिजनों से घटना की जानकारी ली। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव गंगोली निवासी कमलेश कनौजिया के बड़े भाई नलकूप विभाग के कर्मचारी अखिलेश फतेहगढ़ में नलकूप कॉलोनी में रहते हैं। सोमवार रात को पड़ोस में रहने वाले राजेश कनौजिया ने अखिलेश को फोन किया तो उनकी पत्नी रेनू ने कॉल रिसीव की। राजेश फोन पर गाली-गलौज करने लगा। इस पर रेनू ने अपने पति को जानकारी दी। अखिलेश ने अपने भाई कमलेश को फोन कर राजेश द्वारा गाली देने की शिकायत की। इसी के बाद कमलेश का पुत्र वैभव कनौजिया(18) राजेश के घर शिकायत करने गया। वहां राजेश ने वैभव पर चाकू से पेट व गर्दन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर गया। चीख-पुकार सुन परिजन व मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। गंभीर हालत में वैभव को लेकर परिजन लोहिया अस्पताल पहुंचे। वहां डॉ.प्रदीप राजपूत ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर गांव में थानाध्यक्ष अजब सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे। आरोपी को तलाश कर हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। इधर घटना की जानकारी पर एएसपी अरुण कुमार सिंह फोर्स के साथ लोहिया अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली। वैभव दो बहनों शिवानी व मुस्कान के बीच अकेला भाई था। मां शोभा रो-रोकर बेहाल हो गई। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है। वैभव बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। उसके पिता कमलेश खेती करते हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी रिश्ते का ताऊ है। उसे हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। तहरीर पर मिलने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। गांव में होली की खुशियों की जगह फैला तनाव, पुलिस तैनात


गांव गंगोली में युवक होली की तैयारी में मौज-मस्ती कर रहे थे। इसी बीच बीएससी के छात्र की उसके पारिवारिक ताऊ ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इससे गांव में होली की खुशी के माहौल के बीच तनाव व्याप्त हो गया। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। इससे सभी घरों में दुबके नजर आए। वहीं घर में चीख-पुकार मची रही
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें