फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप व ट्रैक्टर की भिड़ंत में युवक की मौत, साथी घायल

Tue, 11 Oct 2016 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में मौजूद मृतक सलमान के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पिकअप और ट्रैक्टर की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय एक युवक ने दम तोड़ दिया। जबकि उसके साथी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


   
गांव गलारपुर निवासी दफेदार का पुत्र सलमान (35) अपने मित्र नन्हे उर्फ विजय निवासी राजपुर अमृतपुर के साथ सोमवार की रात करीब 10 बजे पिकअप से फर्रुखाबाद आ रहा था। सलमान गाड़ी चला रहा था। हरिहरपुर के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से पिकअप की भिड़ंत हो गई। जिसमें सलमान और उसका मित्र नन्हे उर्फ विजय गंभीर घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलने पर भाई जुगेंद्र मौके पर पहुंचा और दोनों घायलों को लेकर रात करीब 11.30 बजे लोहिया अस्पताल लेकर आया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उनको कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में सलमान की मौत हो गई। सलमान की पत्नी समा वेगम ने बताया कि उसके चार बच्चे है।
विज्ञापन


इसमें एक लड़की और तीन लड़का है। पत्नी, बच्चों और मां तरीफन वेगमन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। उधर कायमगंज के पृथ्वी दरवाजा निवासी त्रिलोकीनाथ (60) सड़क हादसे में सोमवार देर रात घायल हो गए। एंबुलेंस ईएमटी मोहम्मद असलम ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें