फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो से जान बचाने को कूदे युवक की करंट से मौत

विज्ञापन
गांव हथियापुर के पास टूट पड़ा बिजली का तार। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
टेंपो से जान बचाने को कूदे युवक की करंट से मौत
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहर की ओर आ रहे एक टेंपो पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। जान बचाने टेंपो से कूदे युवक की करंट से मौत हो गई। नवाबगंज क्षेत्र के गांव कक्यूली निवासी सोहनपाल का पुत्र ब्रजेश (18) पुत्र सोहनपाल जाटव अपने चाचा बीनू पुत्र रामदास जाटव के साथ दिल्ली नौकरी करने जा रहा था। वह टेंपो से हथियापुर पहुंचा, तो रोड के ऊपर से निकल रहा हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा।
चालक ने टेंपो नहीं रोका तो ब्रजेश जान बचाने को कूद पड़ा। वह सड़क पर भरे पानी में जा गिरा। इसी में टूटा तार पड़ा होने से करंट की चपेट में आ गया। लोगों ने फोन कर बिजली बंद कराई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ब्रजेश को लोहिया अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां डा. अभिषेक चतुर्वेदी ने उसे मृत घोषित कर दिया। ब्रजेश के चाचा बीनू ने बताया कि उसकी शादी नहीं हुई थी। वह बीएससी का छात्र था। उसके बड़े भाई राजेश की शादी हो चुकी है। पुलिस टेंपो की तलाश कर रही है। ब्रजेश और बीनू के बैग भी उसी टेंपो में रखे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें