फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पत्नी से विवाद में युवक ने लगाया फंदा, हालत गंभीर

Mon, 17 Jul 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पत्नी को मायके से लाने के बाद खाना लगाने की कहकर कमरे में जाकर युवक ने फंदा लगा लिया। मां ने खाने के लिए आवाज लगाई, तो वह नहीं बोला। खिड़की से झांकने पर शव लटका देख चीख-पुकार मच गई। किवाड़ तोड़कर उसे निकालकर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

हरदोई के थाना पाली के गांव बछलिया निवासी मुकेश कठेरिया (25) की चार साल पहले शादी हुई थी। वह दिल्ली में काम करता है। पांच दिन पहले ही घर आया। इसके बाद शाहजहांपुर के गांव बिकन्नापुर से पत्नी सुआंकी को बुलाकर लाया।
घर पहुंचा तो उसने पत्नी से शीघ्र खाना देने की बात कही। इसी पर मामूली विवाद हो गया। मां विद्यावती ने बताया कि मुकेश बाहर की तरफ बने कमरे में चला गया। कुछ देर में खाने की थाली लगी, तो आवाज लगाई। कमरे से आवाज न आने पर देखने गईं, तो रस्सी से लटका देखा। चीख-पुकार के बाद परिजनों की मदद से किबाड़ तोड़कर बाहर निकाला और लोहिया अस्पताल लाकर भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉ. रिषिकांत वर्मा ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें