फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, पत्नी व बच्चे गंभीर

Tue, 28 May 2024 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। अन्नप्राशन संस्कार से लौटते वक्त बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। पत्नी व दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का सीएचसी में इलाज चल रहा है। दूसरी बाइक के सवार मौका पाकर भाग गए।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव शमशेरनगर निवासी राजू (33) अपनी पत्नी पूजा (28), बेटी अमिता (5), बेटा आदेश (3) के साथ थाना क्षेत्र के गांव उम्मरपुर निवासी बहनोई वेदराम के यहां अन्नप्राशन संस्कार में शामिल होने गए थे। राजू परिवार के साथ मंगलवार शाम को बाइक से घर लौट रहे थे। कस्बा के पास नगला जाटवन के सामने एक बाइक ने टक्कर मार दी। इससे पूरा परिवार सड़क पर जा गिरा। प गंभीर रूप से घायल चारों लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टर ने राजू को मृत घोषित कर दिया, जबकि पूजा, अमिता व आदेश की हालत गंभीर है। सूचना पर पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। राजू हेलमेट नहीं लगाए था। भाई सोबरन ने बताया कि परिवार में वह अकेला भाई है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है।
इनसेट
लोडर व टेंपो की टककर में नौ घायल
फर्रुखाबाद। एटा जिले के थाना अलीगंज के गांव पहरैया निवासी सर्वेश कुमार मंगलवार दोपहर बाद तीन बजे नवाबगंज से टेंपो में सवारियां भरकर अलीगंज जा रहे थे। नगला जाटवान के पास सामने से आ रहे लोडर ने टककर मार दी। इससे टेंपो चालक सर्वेश कुमार, एटा के थाना नयागांव के गांव उघई निवासी गुड्डी देवी, थाना जैथरा के गांव नगला सवित निवासी रामौतार, कायमगंज के गांव बराबिकू निवासी प्रिया, थाना मेरापुर के गांव देवरा महसोना निवासी राधा, सिलसंडा निवासी रूबी, कोला निवासी रक्षपाल सिंह, नवाबगंज के गांव समैचीपुर निवासी चांदनी व उनकी पुत्री नेहा घायल हो गई। नवाबगंज सीएचसी से पांच घायलों को लोहिया अस्पताल रेफर किया गया गया। (संवाद )
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें