फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बालिका से दुष्कर्म में युवक पर दोषसिद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एक वर्ष पहले दुकान में बंद कर बालिका से दुष्कर्म में आरोपी को कोर्ट ने गवाह व साक्ष्य के आधार पर दोषी करार किया। दोषी को सजा सुनाने के लिए कोर्ट ने नौ अप्रैल की तिथि नियत की है।
विज्ञापन

जहानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की नौ वर्ष की बेटी 21 अप्रैल 2023 को गांव के दुकानदार प्रवीन कटियार उर्फ मोनू की दुकान से टोस्ट लेने गई। दुकानदार ने बालिका को अंदर कर दुकान का शटर बंद कर लिया। प्रवीन ने बालिका से दुष्कर्म किया। बालिका जब घर पहुंची तो उसके कपड़ों में खून देखकर परिवार के लोग दंग रह गए। पूछने पर बालिका ने बताया कि दुकानदार प्रवीन उर्फ मोनू ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने मां की तहरीर पर प्रवीन के खिलाफ बालिका से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। विवेचक ने जांच के बाद आरोपी प्रवीन उर्फ मोनू के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। मुकदमे की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश सुमित प्रेमी ने गवाह व साक्ष्य के आधार पर प्रवीन कटियार उर्फ मोनू को दोषी करार किया। सजा सुनाने के लिए 9 अप्रैल की तिथि नियत की है। अभियोजन पक्ष की ओर से विकास कटियार, अनुज कटियार, प्रदीप ने दलीलें दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें