फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा व्यापारियों ने पालिकाध्यक्ष का आवास घेरा, नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा व्यापारियों ने पालिकाध्यक्ष का आवास घेरा
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहर की समस्याओं से खफा युवा व्यापारी नेताओं ने सोमवार को पालिकाध्यक्ष के आवास का घेराव किया। ज्ञापन लेने में देरी होने पर वह धरने पर बैठ गए। व्यापारियों ने पालिकाध्यक्ष के खिलाफ नारे भी लगाए। कुछ देर बाद पालिकाध्यक्ष के पति ने ज्ञापन लिया, तब व्यापारी शांत हुए।
मोहल्ला अंगूरीबाग में दो दिन पहले खुले मेनहोल में एक बच्चा गिर गया था। इससे लोगों में गुस्सा था। शिकायत के बावजूद जाल बंद नहीं किया गया। इससे खफा व्यापार मंडल (युवा) अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव के नेतृत्व में युवा व्यापारी नेता पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के आवास पर ज्ञापन देने पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन देने की बात कही, तो वहां मौजूद किसी कर्मचारी ने कहा कि भैया (पालिकाध्यक्ष के पति) सो रहे हैं। इस पर व्यापारियों ने उन्हें जगाने के लिए कहा। काफी देर तक जब कोई नहीं निकला, तो वे आग बबूला हो गए। उनके मकान के सामने ही गली में धरने पर बैठ गए।
व्यापारियों ने पालिकाध्यक्ष के खिलाफ नारे भी लगाए। नारेबाजी की सूचना मिलते ही पालिकाध्यक्ष के पति पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल आ गए। उन्होंने व्यापारियों से बातचीत की। व्यापारियों से ज्ञापन लेकर शीघ्र की समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारी वहां से चले आए।
ज्ञापन में कहा गया कि साहबगंज तिराहा से अंगूरीबाग होते हुए महाकाल मंदिर तक नालियों के कई जाल टूटे हैं। इससे बड़ी घटना हो सकती है। पानी की लीकेज से जलभराव हो जाता है। महाकाल मंदिर तक टूटी सड़क बनाई जाए। मेनहोल खुले होने से लोग लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

सफाई नायक की कार्यशैली ठीक नहीं है। उसे तुरंत वहां से हटाया जाए। शीघ्र ही नालों के सभी जाल डलवाए जाएं। कहा कि पांच दिन में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो व्यापारी धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगे।
ज्ञापन पर हरिओम वाल्मीकि, अनुराग वाल्मीकि, गोपाल सिंह कश्यप, लकी वाल्मीकि, शानू वाल्मीकि, करन वाल्मीकि आदि व्यापारी नेता और कार्यकर्ता थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें