फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद का आज अंतिम दिन, 2814 किसानों की कैसे होगी तौल

विज्ञापन
विज्ञापन
2814 किसानों के गेहूं की तौल बाकी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में सरकारी गेहूं खरीद का मंगलवार को अंतिम दिन है। अभी पंजीकृत 2814 किसानों के गेहूं की तौल होना बाकी है। ढाई माह में 6900 किसानों से खरीद गई है। इससे एक दिन में सभी किसानों के गेहूं की तौल होना काफी मुश्किल है।
न्यूनतम समर्थन मूल्य 1975 रुपये में गेहूं खरीद के लिए जिले में 41 क्रय केंद्र खोले गए थे। इसी बीच हुए पंचायत चुनाव के चलते खरीद काफी प्रभावित हुई। अधिकारी व्यस्त रहे। जनपद में गेहूं बेचने के लिए 9691 किसानों ने पंजीकरण कराया था। अब तक 6877 किसानों से 30 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है।
विज्ञापन

अभी 2814 किसानों का गेहूं खरीदना शेष है। 15 जून को गेहूं खरीद का अंतिम दिन है। ऐसे में सभी किसानों का गेहूं खरीद पाना चुनौती से कम नहीं। समस्या ये भी है कि क्रय केंद्रों पर एख दिन में 350 क्विंटल तौल की पाबंदी है। उधर, गेहूं की तौल न होने की किसानों को भी चिंता सता रही है। चर्चा है कि हाट शाखा के क्रय केंद्रों को कुछ दिनों तक तौल करने का मौका मिल सकता है।
बिचौलियों व केंद्र प्रभारियों ने की मनमानी
पंचायत चुनाव के दौरान अधिकारियों के ध्यान न देने से बिचौलियों व केंद्र प्रभारियों की पौ बारह रही। उन्होंने मौके का जमकर फायदा उठाया। चुनाव समाप्त होने के बाद अधिकारी सक्रिय हुए और केंद्रों पर जांच शुरू हुई। शिकायतें भी सामने आईं। बिचौलियों से गेहूं खरीद करने वाले पांच केंद्र प्रभारियों पर कार्रवाई भी हो चुकी है।
इसमें चार केंद्र पीसीएफ के हैं। हालांकि एक केंद्र प्रभारी के खिलाफ अभी एफआईआर नहीं कराई गई। मनमानी के चलते राजेपुर क्षेत्र के किसान गेहूं बेचने के लिए सातनपुर मंडी स्थित क्रय केंद्रों पर पहुंचे।
क्रय केंद्र पर लगी रही भीड़
सातनपुर मंडी में सोमवार को ट्रैक्टर-ट्राली से गेहूं लेकर आए किसानों की भीड़ लगी रही। आलू संघ के क्रय केंद्र पर गेहूं से लदी सात ट्रैक्टर-ट्रालियां खड़ी थीं। दोपहर तक क्षमता के मुताबिक 350 क्विंटल गेहूं की तौल पूरी हो गई। इससे अन्य ट्रैक्टर-ट्रालियों में लगा गेहूं उतारा भी नहीं गया।
केंद्र प्रभारी मुकेश ने बताया कि तौल की ऑनलाइन फीडिंग की जा रही है। 350 क्विंटल तौल पूरी होने के बाद मशीन अगली तारीख में ही खुलेगी। इससे शेष किसानों का गेहूं मंगलवार को तौला जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
15 जून तक गेहूं खरीद करने के आदेश हैं। फिलहाल इसके बाद क्रय केंद्रों पर गेहूं की तौल किए जाने के संबंध में अभी कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ। यदि आदेश आता है तो तौल कराई जाएगी।- विवेक सिंह, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें