फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार की पहली गाज थानाध्यक्ष कमालगंज पर गिरी

Tue, 21 Mar 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सपा सरकार के कार्यकाल में सदर कोतवाली से लेकर महत्वपूर्ण थानों में प्रभारी रहे दरोगा सुनील यादव पर योगी सरकार की पहली गाज गिरी है। थानाध्यक्ष कमालगंज के पद पर तैनात सुनील यादव को हटाकर उनके स्थान पर रजनीश चौहान को चुनाव सेल से भेजा गया है। थानाध्यक्ष के पद पर तैनात सुनील यादव को क्राइम ब्रांच में भेजा गया है।


सपा सरकार के समय कोतवाल मौजूद होने के बाद सुनील यादव ने शहर कोतवाली में करीबन डेढ़ साल तक कोतवाल का कार्यभार संभाला। इसके बाद उन्हें शहर के महत्वपूर्ण थाने मऊदरवाजा का प्रभार सौंप दिया गया।
विज्ञापन



वे यहां भी तकरीबन दो साल के आसपास थानाध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहे। इसके बाद सुनील यादव को जहानगंज थाने का प्रभारी बनाया गया और बाद में उन्हें कमालगंज का प्रभार सौंप दिया गया।
विज्ञापन


कुल मिलाकर बसपा सरकार के समय मुफलिसी में दिन व्यतीत कर रहे सुनील यादव के स्टार सपा सरकार आते ही चमक गए। भाजपा सरकार बनने के बाद थानाध्यक्षों में सबसे पहले कमालगंज थानाध्यक्ष सुनील यादव को एसपी सुभाष सिंह बघेल ने हटाकर क्राइम ब्रांच फतेहगढ़ से संबद्ध कर दिया है।

समझा जाता है चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी से सुनील यादव की नोकझोंक हुई थी, जो कि उन्हें महंगी पड़ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें