फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगाभ्यास के बाद गंगा स्वच्छता की शपथ लीयोगाभ्यास के बाद गंगा स्वच्छता की शपथ ली

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पांचालघाट स्थित गंगा तट पर रविवार को योग दिवस की पूर्व संध्या पर नेहरू युवा केंद्र की ओर से योगाभ्यास कराया गया। इसमें युवाओं ने योग का प्रशिक्षण लिया। योगाभ्यास के बाद युवाओं ने गंगा स्वच्छता की शपथ ली।
विज्ञापन

नमामि गंगे परियोजना के तहत को नेहरू युवा केंद्र की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर पांचालघाट स्थित गंगा तट पर योगाभ्यास कराया गया। जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे निहारिका पटेल ने योगा गंगा किनारे वाला थीम पर गंगादूत, युवा मंडल व स्पेयर हेड टीम के सदस्यों को योग का प्रशिक्षण दिया।
अब यह युवा गांवों में जाकर लागों को योग के लिए जागरूक करने के साथ ऑनलाइन योगाभ्यास कराएंगे। परियोजना अधिकारी ने कहा कि योग मनुष्य को मजबूत बनाने के साथ सकारात्मक सोच भी प्रदान करता है। योग से शरीर में प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है। योग दिवस के अवसर पर 21 जून को गंगा के विभिन्न घाटों पर योगाभ्यास कराया जाएगा। इसके साथ लोगों को ऑनलाइन जोड़कर योग कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें