फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: नर्स दिवस पर प्रतियोगिता में यशी व निधि प्रथम

Wed, 14 May 2025 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय में नर्स दिवस कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक व छात्र। - फोटो : मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय में नर्स दिवस कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक व छात्र।
विज्ञापन
कमालगंज। मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध बाबू सिंह दद्दूजी नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज भोजपुर में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता में छात्रा यशी व निधि प्रथम रहीं।
विज्ञापन


कार्यक्रम में शिक्षक मनीष शर्मा, रचना यादव व करिश्मा कटारे ने फ्लोरेंस नाइटगेंल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के महत्व पर विचार रखे।

पोस्टर प्रतियोगिता में पोस्टर व व्याख्यान पर बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष की छात्रा यशी शर्मा व निधि शाक्य को प्रथम स्थान मिला। बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष की छात्रा गीतिका राजपूत व शिवानी राजपूत द्वितीय, एएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा सिमरन व कनिष्का तृतीय स्थान मिला। इससे पूर्व नर्स दिवस पर फ्लोंरेंस नाइटेंगेल का जन्मदिवस केक काटकर मनाया गया। इंजीनियरिंग, टेक्नालॉजी एवं मैनेजमेंट के डीन डॉ. निखिल श्रीवास्तव, सुनील, नेहा, मनमोहन सिंह, रामेन्द्र, गोल्डी, सुष्मिता कटियार, प्रीती आदि शिक्षको ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें