जगन्नाथ यात्रा की अनुमति न मिलने पर किया यज्ञ
फर्रुखाबाद। शहर में कई सालों से निकलने वाली जगन्नाथ यात्रा को अनुमति न मिलने पर आयोजक मंडल ने यज्ञ किया। वेद मंत्रोच्चार से कोरोना संक्रमण के खात्मे की भगवान से प्रार्थना की।
घुमना स्थित कोतवाली महादेव मंदिर में मंगलवार सुबह आठ बजे से यज्ञ हुआ। इसमें कमेटी अध्यक्ष जगदीश गुप्ता, महामंत्री मनोज मिश्रा, पवन गुप्ता, स्वतंत्र गुप्ता आदि ने आहुतियां दीं। यज्ञाचार्य पं. धीरू पुजारी, पं. कृष्ण कुमार मिश्र ने संक्रमण के खात्मे को विशेष आहुतियां दीं।
अध्यक्ष जगदीश गुप्ता ने बताया कि हर साल लोहाई रोड से शुरू होकर यात्रा घुमना, नीबाचुअत होते हुए घमंडी कूचा में मनमोहन गोस्वामी के निवास पर विसर्जित होती थी। महामंत्री मनोज मिश्रा ने कहा कि इस बार महामारी के चलते अनुमति नहीं मिल सकी थी। भगवान जगन्नाथ से सभी भक्तजन संक्रमण के खात्मे को विशेष आराधना कर रहे हैं।