फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण रोकने को सामाजिक संस्थाओं में सतर्कता बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक संस्थाओं में सतर्कता बढ़ी, थर्मल स्क्रीनिंग के बिना प्रवेश नहीं
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। राजकीय बालिका गृह कानपुर में कोरोना संक्रमित 57 बालिकाएं मिलने से सामाजिक संस्थाओं में सतर्कता बढ़ा दी गई है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम को शासन से सावधानियां बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं।
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने जारी आदेश में कहा कि प्रदेश सरकार से संचालित समाजिक संस्थाओं महिला संरक्षण गृह, नारी निकेतन, अनाथालय व बाल सुधार गृह में रैंडम पूल टेस्टिंग कराई जा रही है। इनमें कोरोना पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। इससे संस्थाओं के केयर टेकर संस्था में ही निवास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजर की व्यवस्था की जाए। सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित व्यक्ति को प्रवेश न दिया जाए। इनमें रहने वाले लोगों को नियमित कपड़े धोने के लिए साबुन उपलब्ध कराया जाए। दो मीटर की सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का इस्तेमाल, मुलाकातियों की संख्या कम करने, शौचालय की प्रतिदिन दो बार सफाई कराने के निर्देश दिए गए। संस्था के किसी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण प्रकट होने पर उसे आइसोलेट कर स्वास्थ्य विभाग को सूचना देने के कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें