फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एक्सरे का कंप्यूटर खराब, मोबाइल में फोटो खींच चल रहा काम

Sat, 07 Jun 2025 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
एक्सरे कराने के बाद मोबाइल में फोटो खींचकर ले जाता तीमारदार। - फोटो : एक्सरे कराने के बाद मोबाइल में फोटो खींचकर ले जाता तीमारदार।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में लगी डिजिटल एक्सरे मशीन का कंप्यूटर प्रिंटर खराब हो गया। मरीजों को एक्सरे का प्रिंट देने की बजाय तीमारदारों व मरीजों के मोबाइल में फोटो खिंचवाया जा रहा है। यही देखकर डॉक्टर दवाएं लिख रहे हैं। मगर मोबाइल न होने वाले मरीज भटक रहे हैं।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल के डिजिटल एक्सरे यूनिट में लगा कंप्यूटर प्रिंटर शुक्रवार दोपहर को खराब हो गया। इसके बाद से उसमें से किसी मरीज के एक्सरे का प्रिंट नहीं निकल सका। शनिवार को भी अस्पताल प्रशासन ने इसकी मरम्मत नहीं करवाई। लिहाजा मरीजों की भीड़ के एक्सरे होते रहे, मगर किसी को भी एक्सरे का प्रिंट (फिल्म) नहीं दिया गया। जिन मरीजों और तीमारदारों के पास एंड्रायड फोन था। उन्हें कंप्यूटर की स्क्रीन से फोटो खिंचवाया जाता रहा, लेकिन बड़ी संख्या में कीपैड फोन अथवा बिना मोबाइल के पहुंचे मरीजों को बैरंग ही लौटना पड़ा।
शहर के मोहल्ला सलावत खां निवासी सुखराम ने बताया कि उनके पिता चेतराम को चोट लग गई थी। उन्होंने एक्सरे करवाया, मगर प्रिंट नहीं मिल सका। कर्मचारी ने मोबाइल में फोटो खींच दिया। यही फोटो डॉक्टर को दिखाकर दवा शुरू करवा देंगे।
विज्ञापन


संबंधित कंपनी को बता दिया गया है। बकरीद का अवकाश होने की वजह से इंजीनियर नहीं आए। अब सोमवार को मरम्मत के बाद प्रिंटर सही हो जाएगा। - डॉ. अशोक प्रियदर्शी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें