फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कापियां लिख रहे बुजुर्ग मौलवी

Sat, 18 Apr 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज में मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं मखौल बनकर रह गई हैं। केंद्रों पर परीक्षार्थियों की कापियां बुजुर्ग मौलवी लिख रहे हैं। इसके साथ ही सामूहिक रूप से जमकर नकल हो रही है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनाती के बावजूद सेंटरों पर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड की परीक्षा में शनिवार सुबह की पाली में मुंशी कक्षा की फारसी नज्म और दोपहर की पाली में मौलवी कक्षा में
फुनरुल अदब विषय की परीक्षा थी। विकास खंड कमालगंज क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों  में छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से जमकर

नकल की। इन केंद्रों पर परीक्षार्थियों की कापियां बुजुर्ग मौलवी लिख रहे थे। परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती के आदेश हैं लेकिन किसी भी परीक्षा केंद्र पर ये नहीं पहुंचे। छात्र-छात्राएं झुंड बनाकर सामूहिक रूप से नकल कर रहे थे। किसी भी केंद्र पर पुलिस बल भी मौजूद नहीं था। केंद्रों पर परीक्षा के दौरान अव्यवस्थाएं हावी थीं। मदरसा बोर्ड की परीक्षा में हो रही सामूहिक नकल ने जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है।
 
सभी सेंटरों की कापियां जमा नहीं
मदरसा गुलशन-ए-मखदूम शेखपुर में बनाए गए संकलन केंद्र पर सभी परीक्षा केंद्रों की उत्तर पुस्तिकाएं अभी जमा नहीं की गई हैं। मदरसा बोर्ड की परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले में 16 केंद्र बनाए गए हैं। इनकी कापियां जमा करने के लिए मदरसा गुलशन-ए-मखदूम शेखपुर को संकलन केंद्र बनाया गया है। सूत्रों के अनुसार 15 अप्रैल को हुई परीक्षा में 13 सेंटरों की
विज्ञापन


कापियां और 16 अप्रैल को हुई परीक्षा में नौ सेंटरों की कापियां संकलन केंद्र में जमा की गईं। इस संबंध में जिला अल्पसंख्यक अधिकारी छोटेलाल ने बताया जिन सेंटरों की कापियां अभी नहीं जमा हुई हैं उनकी जांच कराई जाएगी। मदरसा प्रबंधकों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें