फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन खेत पर गिरी, तीन बीघा गेहूं जला

Sat, 18 Apr 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद में हाईटेंशन लाइन टूटने से तीन बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने समय रहते आग बुझा दी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। गांव असगरपुर निवासी प्रदीप कुमार का गांव के पास ही 16 बीघा खेत है। इसमें उसने गेहूं की फसल कर रखी है। खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। शनिवार दोपहर करीब 12.20 बजे तार टूटकर खेत में जा गिरा। इससे
विज्ञापन


उसकी फसल में आग लग गई। यह देख आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। इन्होंने घटना की सूचना पावर हाउस पर देकर बिजली आपूर्ति बंद करवाई। इसके बाद पंपसेट चलाकर आग बुझाने में लग गए। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में प्रदीप कुमार की तीन बीघा गेहूं की फसल जल गई। प्रदीप ने बताया कि अगर समय

रहते आग न बुझती तो उसकी सारी फसल जलकर नष्ट हो जाती है। पीड़ित ने मुआवजा दिलवाए जाने की मांग की है। उधर, प्रधान अनिल गंगवार ने बताया कि खेतों के ऊपर से जर्जर लाइन गुजरी हैं। कई बार जर्जर लाइन बदलवाए जाने की मांग की जा चुकी है लेकिन बिजली विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें