फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कान्हा की अष्ट सखियों का मंत्रोच्चार के साथ पूजन

विज्ञापन
फोटो-1 लोहाई रोड स्थित श्रीराधा शक्ति श्याम मंदिर में युगल जयंती में अष्ट सखियों का पूजन करते भ
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोहाई रोड स्थित श्री राधा शक्ति श्याम मंदिर में रविवार देर रात युगल जयंती महोत्सव एवं अष्ट सखी पूजन कार्यक्रम हुआ। डॉ. मनमोहन गोस्वामी ने कहा कि श्री राधा रानी कान्हा के दिव्य प्रेम, त्याग की देवी हैं।
विज्ञापन

महोत्सव में आचार्यों ने वेद मंत्रोच्चार से श्री राधा रानी की अष्ट सखियों रेनू सिगतिया, रानी गुप्ता, संगीता, श्रुति सिगतिया, मुदित गुप्ता, वीना अग्रवाल आदि महिला भक्तों ने पूजन किया। भक्तों ने सखियों को उपहार भी भेंट किए। उत्सव में श्री राधे, राधारानी और बरसाने वाली के जयकारे गूंजते रहे। श्री राधा-गोपाल सहस्रनाम का जाप भी किया गया।
डॉ. मनमोहन गोस्वामी ने कहा कि श्रीराधा रानी भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य अलौकिक प्रेम, त्याग और समर्पण की आध्यात्मिक कला की देवी थीं। राधाजी प्रकृति तत्व और श्रीकृष्ण चेतना तत्व हैं। बताया कि ललिता सखी जल तत्व, विशाखा अग्नि तत्व की प्रतीक हैं। इसी तरह अन्य सखियां आकाश, वायु, पृथ्वी तत्वों का प्रतिनिधित्व करती हैं। ललिता (प्रमुख सेविका), विशाखा (बुद्धि एवं कला), चम्पकलता (व्यंजन कला में निपुण), चित्रा (चित्रकला, संगीत, कविता), तुंग विद्या (नृत्यकला, नाट्यशास्त्र), इन्दुलेखा (रूपसज्जा, आभूषण कला), रंगादेवी (सुगंध कला) और सुदेवी (सहयोगिनी) के रूप में निपुण थीं।
विज्ञापन

भक्तों ने ठाकुरजी, श्री राधा रानी एवं श्रीकृष्ण का चरणोदक लिया। भजन कीर्तन, महाआरती एवं प्रसाद वितरण से समापन हुआ। डॉ. मनोज मेहरोत्रा, पवन अग्रवाल, हर्षित सिगतिया, अनुज अग्रवाल, रोहित सफ्फड़, वैशाली सफ्फड़, महेश वर्मा, गौरव अग्रवाल, संजीव गुप्ता आदि थे। संचालन अंजुम दुबे और आभार सुरेंद्र सफ्फड़ ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें