फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व डाक दिवस आज, सप्ताह भर होंगे कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डाक विभाग आपके पत्र, बैंकिंग, इंश्योरेंस आदि के लिए सेवाएं दे रहा है। अपने खाताधारकों को घर-घर जाकर डाकिया धन निकासी की सुविधा दे रहे हैं। आज नौ अक्तूबर को विश्व डाक दिवस है, इससे संबंधित कार्यक्रम पूरे सप्ताह चलेंगे।
विज्ञापन

आज सभी उपमंडल प्रीमियम ग्राहकों से संपर्क करेंगे, योजनाएं बताएंगे। दस को बचत बैंक दिवस के दिन मेले लगेंगे। 12 को बीमा देने के प्रयास किए जाएंगे। 13 को नए फिलेटली खाते खोले जाएंगे, डाक टिकट संग्रह के लिए प्रेरित किया जाएगा। 14 को व्यवसाय विकास दिवस और 15 को मेल दिवस मनाया जाएगा। डाक अधीक्षक हरिशंकर लाल ने बताया कि डाक विभाग की योजना के तहत छोटी रकम निकालने वालों को डाकघरों तक न आना पड़े, इसके लिए तेजी से प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। ग्राहकों को सुविधाएं दीं जाएंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें