फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला बंद कर जाने पर क्वारंटीन सेंटर में श्रमिकों ने किया हंगामा

विज्ञापन
एनएकेपी डिग्री कालेज से क्वारंटीन के बाद घर जाते लोग। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
क्वारंटीन सेंटर में ताला लगाने से भड़के श्रमिक
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। राजस्थान से लाए गए श्रमिकों को स्कूल में बंद करके चौकीदार बाहर से गेट में ताला लगाकर चला गया। इससे गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा काटा। कुछ ही देर में पहुंचे लेखपाल ने समझाया, मगर नहीं माने। सूचना पर पहुंची पुलिस के समझाने पर शांत हुए। श्रमिकों को अनाज देकर घर भेज दिया गया।
मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के पांच गांवों के 14 श्रमिकों को राजस्थान से लाकर नाला मछरट्टा स्थित एनएकेपी डिग्री कालेज में शनिवार को क्वारंटीन किया गया था। रविवार तड़के स्कूल का चौकीदार मोहनलाल गेट में बाहर से ताला लगाकर चला गया। काफी देर तक जब वह नहीं लौटा, तो भूख से परेशान लोग भड़क गए। सभी ने गेट पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

शोर सुनकर रोड से निकल रहे लोग इकट्ठे हो गए। तभी ड्यूटी लेखपाल रोशन लाल पहुंच गए। श्रमिकों ने उनकी एक न सुनी। लेखपाल ने इसकी सूचना तहसीलदार, एसडीएम को दी। कुछ ही देर में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इसके बाद गेट खोला गया। समझाने पर वह मान गए।
विज्ञापन

लेखपाल ने बताया कि वह सुबह चाय, बिस्कुट देकर गए थे। मगर ये लोग चौकीदार से गेट खोलने की जिद कर रहे थे। कहीं भाग न जाएं, इसके लिए चौकीदार ने मौका पाकर बाहर से ताला लगा दिया था। सवा 11 बजे सभी श्रमिकों को अनाज, भोजन पैकेट देकर रोडवेज बस से उनके गांवों को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें