फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमएस को दो घंटे इमरजेंसी में करनी पड़ी ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमएस को दो घंटे इमरजेंसी में करनी पड़ी ड्यूटी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। प्रभारी सीएमएस और इमरजेंसी के ईएमओ में चली आ रही खींचतान कम नहीं हो रही हैै। इसी का नतीजा रहा कि डा. दीपक तिवारी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। अन्य ईएमओ ने भी अपने फोन बंद कर लिए। लिहाजा खाली पड़ी इमरजेंसी में सीएमएस को खुद दो घंटे ड्यूटी करनी पड़ी। बाद में डा. मनोज पांडेय ने सीट संभाली।
प्रभारी सीएमएस डा. एसपी सिंह ने ईएमओ से सभी 90 ड्यूटी कराने का फरमान जारी किया, तो ईएमओ भड़क गए। उन्होंने शासनादेश से अलग हटकर काम न करने को साफ कह दिया। हालांकि पहले भी जब कोई चिकित्सक ड्यूटी पर नहीं आता था, तो ईएमओ आपस में समझौता करके एक दूसरे की ड्यूटी संभाल लेते थे।
विज्ञापन

शनिवार को सीएमएस से तकरार के बाद सुबह के वक्त सभी ईएमओ ने अपने मोबाइल बंद कर लिए। ईएमओ का कहना था कि ओपीडी बंद है, तो वहां तैनात डाक्टर चंद घंटे को आते और अपने कक्षों में मरीज देखते हैं। कॉल करने पर भी नहीं आते।
रविवार सुबह आठ बजे से डा. दीपक तिवारी की ड्यूटी थी मगर वह इमरजेंसी नहीं पहुंचे। इसकी जानकारी पर सीएमएस ने ईएमओ को फोन करने को कहा। खुद सीएमएस ने भी फोन किए, मगर सभी के फोन स्विच ऑफ जाते रहे। लिहाजा सीएमएस खुद इमरजेंसी पहुंचे। करीब सवा दस बजे डा. मनोज पांडेंय पहुंचे, तब कहीं सीएमएस इमरजेंसी से गए।
‘मैंने सशर्त त्यागपत्र कई दिन पहले ही दे दिया हैै। सीएमएस के यहां भी रिसीव है। मैं डा. एसपी सिंह के साथ काम नहीं कर सकता। उन्हें महिलाओं तक की इज्जत करनी नहीं आती। मैं फिलहाल ड्यूटी पर नहीं जाऊंगा।’ -डा. दीपक तिवारी, इमरजेंसी लोहिया अस्पताल
विज्ञापन

‘डा. दीपक तिवारी की ड्यूटी थी। वह नहीं आए। उन्होंने सशर्त त्यागपत्र दे रखा है। ऐसे में चाहे कभी भी आ सकते हैं। फिलहाल उनका अनुपस्थिति लगाई जा रही है। मजबूरन मुझे ही दो घंटे ड्यूटी करनी पड़ी। अब डा. मनोज पांडेय को लगा दिया गया है।’ -डा. एसपी सिंह, सीएमएस, लोहिया अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें