फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोषाहार उठान के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने पर बिफरीं

Thu, 05 Nov 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। बाल विकास परियोजना कार्यालय पर बुधवार को पोषाहार उठाने गईं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने 1900 रुपये सुविधाशुल्क मांगने पर कार्यालय में जमकर हंगामा किया। कार्यकत्रियों ने सीडीपीओ को सुपरवाइजर के खिलाफ पत्र दिया। सीडीपीओ ने जांच के बाद कार्रवाई करने आश्वासन दिया। सीडीपीओ ने दोनों कार्यकत्रियों को पोषाहार का उठान कराया।
विज्ञापन


ब्लाक क्षेत्र के गांव तुषौर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर अर्चना पांडेय और आंगनबाड़ी केंद्र कड़क्का पर मिथलेश दुबे कार्यकत्री हैं। ये दोनों कार्यकत्रियां बुधवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय पोषाहार लेने गईं। अर्चना और मिथलेश दुबे ने आरोप लगाया कि सुपरवाइजर मीना सिंह ने पंजीरी की बोरी उठान के नाम पर 700 और हाटकुक्ड के नाम पर 1200 रुपये की मांग की। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सुविधा शुल्क देने से मना किया तो सुपरवाइजर ने पोषाहार देने से इनकार कर दिया। इससे गुस्साईं दोनों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कार्यालय पर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होते देख सुपरवाइजर मौके से खिसक गईं।

गुस्साईं दोनों कार्यकत्रियों ने सीडीपीओ राकेश कुमार को सुपरवाइजर मीना सिंह के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सीडीपीओ से शिकायत की कि सुपरवाइजर ने पोषाहार उठाने के बदले 1900 रुपये सुविधा शुल्क मांगा। सुविधा शुल्क न देने पर पोषाहार नहीं दिया। सीडीपीओ ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को आश्वासन दिया कि जांच के बाद सुपरवाइजर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सीडीपीओ ने साथ जाकर दोनों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को पोषाहार का उठान कराया। सीडीपीओ ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सुपरवाइजर मीना सिंह द्वारा सुविधा शुल्क मांगे जाने की लिखित शिकायत की है। जांच के बाद सुपरवाइजर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पोषाहार उठान के नाम पर सुविधा शुल्क मांगना गलत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें