फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: छह दिन बाद डाकघर में कामकाज बहाल, स्पीड पोस्ट-रजिस्ट्री पर ट्रायल

विज्ञापन
प्रधान डाकघर में काउंटरों पर लगी ग्राहकों की भीड़।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सॉफ्टवेयर अपडेट के चलते छह दिन से ठप पड़ी डाकघर की सेवाएं बृहस्पतिवार को आंशिक रूप से बहाल हो गईं। लेनदेन और अधिकांश सेवाएं शुरू हो गईं, जबकि रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट की सेवा पर दिनभर ट्रायल चला। रक्षाबंधन के मद्देनजर पहुंचीं महिलाओं को इन सेवाओं के अभाव में लौटना पड़ा।
विज्ञापन

भारतीय डाक विभाग ने दो अगस्त को फतेहगढ़ मंडल के 64 डाकघरों में एडवांस्ड पोस्टल टेक्नोलॉजी (एपीटी-2.0) के तहत सॉफ्टवेयर अपडेट किया था। सेवा तीन अगस्त को ट्रायल और चार अगस्त से ग्राहकों के लिए लागू की जानी थी, लेकिन ट्रायल में तकनीकी खामी के चलते सर्वर फेल हो गया। इससे फर्रुखाबाद और कन्नौज के डाकघरों में कार्य पूरी तरह रुक गया।
बृहस्पतिवार को स्थिति में सुधार के बाद बचत खाता, लेनदेन और सामान्य डाक जैसी सेवाएं शुरू की गईं। मुख्य डाकघर में रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट को लेकर दिनभर परीक्षण चलता रहा। कई महिलाएं राखी भेजने की उम्मीद में पहुंचीं, लेकिन सुविधा न मिलने से मायूस होकर लौट गईं। डाककर्मी उन्हें रेलवे डाकघर जाने की सलाह देते नजर आए।
विज्ञापन

मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर राजेश बाजपेई ने बताया कि सभी काउंटरों पर सामान्य सेवाएं बहाल हो चुकी हैं। यदि परीक्षण सफल रहा तो शुक्रवार सुबह 10 बजे से रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट सेवा भी शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि उच्च स्तर पर भी सुधार प्रयास जारी हैं।


स्पीड बढ़ाने के लिए लगी डिवाइस
एपीटी-2.0 सॉफ्टवेयर की धीमी प्रक्रिया को सुधारने के लिए सभी कंप्यूटरों में अलग डिवाइस के जरिये नेटवर्क कनेक्शन दिया गया है। इससे नेट स्पीड की समस्या के समाधान की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें