फोटो-02,बिचपुरी में ध्वस्त हालत में स्कूल जाने वाली सड़क,संवाद
कमालगंज। जिलाधिकारी के गोद लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय बिचपुरी में पिछले साल शुरू कराए काम अधूरे पड़े हैं। घटिया काम के चलते विद्यालय की सड़क भी चार माह में ध्वस्त हो गई। पांच माह में इंटरलॉकिंग खराब हो गई।
पिछले साल पूर्व जिलाधिकारी ने बिचपुरी के उच्च प्राथमिक स्कूल को गोद लिया था। इसपर ग्राम पंचायत ने विद्यालय में नए शौचालय आदि बनवाने का काम शुरू किया, लेकिन अभी तक न तो टायल्स लगे और न ही नल की टोटी।
हैंडवॉश व बिजली फिटिंग भी नहीं हुई। निर्माण सामग्री फैली होने से स्कूल में सफाई नहीं हो पाती, बच्चे परेशान हैं। स्कूल तक सड़क पर बिछाई गई इंटरलॉकिंग ध्वस्त होने से पानी बरसने पर निकलना मुश्किल हो जाता।
गांव वालों ने इंटरलॉकिंग सड़क की गुणवत्ता जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। हेड मास्टर सीमा पथरिया का कहना है कि कक्षा छह से आठ तक 131 बच्चे हैं। काम पूरा न होने से समस्या है। एडीओ पंचायत विनय चौहान कहते हैं कि पूर्व डीएम ने स्कूल गोद लिया था। सचिव प्रदीप यादव व प्रधान रघुनंदन ने काम पूर्ण नहीं कराए।