फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: प्रशिक्षण लेकर लौटीं महिलाएं अब खेतों में उड़ाएंगी ड्रोन

Sat, 29 Nov 2025 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार पूरा जोर दे रही है। इसके लिए सभी सात ब्लॉकों से समूह की एक-एक महिला का चयन कर उन्हें ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

अब महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर ड्रोन खरीदने की तैयारी कर रही हैं।
जनपद में सभी सात ब्लॉकों से एक-एक ड्रोन सखी का चयन किया गया। इसके बाद लखनऊ भेजकर सभी सात ड्रोन सखियों को 15 दिन का प्रशिक्षण दिया गया। अब यह महिलाएं प्रशिक्षण लेकर वापस आ गई हैं।
इसमें शिखा, निशा, पूनम पाल, आरती राजपूत, सुनीता देवी, सीमा व रश्मि शाक्य शामिल हैं। एनआरएलएम के जिला प्रबंधक महेंद्र नामदेव ने बताया कि संस्था द्वारा प्रशिक्षित महिलाओं को अनुदान पर ड्रोन दिया जाएगा।
विज्ञापन


बताया गया कि इसकी कीमत 10 लाख रुपये निर्धारित है। इसमें 8.50 लाख अनुदान मिलेगा। ड्रोन से खेतों में खड़ी फसलों में उर्वरक, कीटनाशक आदि का छिड़काव होगा। उन्होंने बताया कि यह ड्रोन 50 लीटर दवा लेकर उड़ता है और फसलों में छिड़काव करता है। इससे ड्रोन से फसलों में छिड़काव करने से महिलाओं की आय बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें