फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की चेन लूटी, तमंचे लहराकर भागे

Sat, 14 Feb 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एक बदमाश ने शनिवार को दिनदहाड़े महिला की चेन लूट ली और बाइक पर बैठे दो साथियों के साथ भाग निकला। इस बीच साथ की अन्य महिलाओं व एक दूधिये ने बदमाशों का पीछा किया तो उन्होंने तमंचे तानकर उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। महिला ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी। सीओ ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। यहां महिलाआें ने चौकी इंचार्ज को खरीखोटी सुनाईं।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर एक बजे नगर के मोहल्ला सधवाड़ा स्थित फूलमती मंदिर में शिवाजी की मूर्ति के पास रहने वाले कृष्ण मुरारी गुप्ता के परिवार की महिलाएं तेल की रस्म अदा करने आईं थीं। लौटते समय एक बदमाश ने पीछे से जितेंद्र गुप्ता की पत्नी पिंकी गुप्ता के गले से सोने की चेन खींच ली।

महिला ने चेन पकड़ ली। इससे चेन टूट गई। लुटेरा आधी चेन लूटकर भाग निकला। कुछ दूरी पर एक काली पल्सर पर उसके दो साथी खडे़ थे। बदमाश भाग कर बाइक तक पहुंचा। ये बाइक पर बैठकर भागने लगे। पिंकी व अन्य महिलाओं ने उनका पीछा किया तो बाइक पर पीछे बैठे बदमाशों ने इन पर तमंचे तान दिए। इससे घबराई साथी महिलाएं सहम गईं।
विज्ञापन


वारदात स्थल के  पास ही एक मकान में दूधिया दूध दे रहा था। उसने भी भाग रहे बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। इस पर बदमाशों ने उस पर भी तमंचा तान दिया। दिनदहाड़े  घटी घटना से मोहल्लेवालों में दहशत है। पिंकी ने कोतवाली जाकर घटना की जानकारी कोतवाली में मौजूद एएसपी आरबी चौरसिया और सीओ एके रावत को दी।

एएसपी के निर्देश पर सीओ एके रावत ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने रोज-रोज घट रही घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए कस्बा इंचार्ज एमके  त्रिपाठी को खूब फटकारा।

मोहल्लेवालों ने सीओ को मंदिर के पीछे होने वाले जुए की भी जानकारी दी। सीओ ने कस्बा इंचार्ज को जुआ पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। दिनदहाड़े घटी घटना की रिपोर्ट फिलहाल दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें