फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वावलंबन संग महिलाओं को निडर बनाएगा %नारी कवच%

विज्ञापन
कमालगंज क्षेत्र पंचायत कार्यालय परिसर में जमीन पर बैठकर प्रशिक्षण लेती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। ? - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमालगंज(फर्रुखाबाद)। बढ़ते महिला अपराधों के बीच 17 अक्तूबर से महिलाओं को निडर बनाने के लिए ‘नारी कवच’ अभियान शुरू होने जा रहा है। नवरात्र में 25 अक्तूबर तक चलने वाले इस अभियान में नुक्कड़ नाटकों, बैठकों, समूह चर्चा व अन्य कार्यक्रमों के द्वारा महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर जागरूक किया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत कार्यालय परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यकर्ताओं को जमीन पर बैठना पड़ा।
विज्ञापन

सीडीपीओ सुचेता दुबे ने कहा कि सरकार महिला उत्पीड़न रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए नवरात्र के विशेष अवसर पर मिशन शक्ति योजना व नारी कवच अभियान शुरू किया जा रहा है। इसमें महिलाओं व बच्चों के विरुद्ध हिंसा, उत्पीड़न आदि रोकने के लिए जन जागरूकता के विविध कार्यक्रम होंगे। बेटा-बेटी में भेद न करने, घरेलू हिंसा को हतोत्साहित करने के लिए भी सामाजिक चेतना जगाई जाएगी। कन्या भ्रूण हत्या रोकने के साथ ही महिला कल्याण की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
महिला हेल्पलाइन वन स्टाप सेंटर की देवांश प्रिया ने कहा कि वर्तमान में किशोरियों को निडर बनाने की जरूरत है। इसके साथ ही बेटियां अपने में व्यावसायिक कौशल विकसित करें। इससे वे स्वावलंबी बन सकें। कार्यकर्ता इस अभियान को समुदाय से जोड़ें। श्रम कार्ड के लिए श्रमिक महिलाओं से पंजीकरण कराने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें