फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पारिवारिक विवाद में महिला ने लगाई आग, सैफई रेफर

Sat, 25 Oct 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने घर में लगी आटा चक्की के इंजन से डीजल निकालकर आग लगा ली। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। पति ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

राजेपुर थाने के गांव खंडौली निवासी श्याम सिंह की पत्नी रेशमी (36) का किसी बात पर शुक्रवार सुबह परिवार में विवाद हो गया। इससे नाराज होकर उसने घर में लगी आटा चक्की के इंजन से डीजल निकालकर अपने ऊपर छिड़ककर आग लगा ली। चीख-पुकार होने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने बमुश्किल आग बुझाई। इसके बाद उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
करीब 75 फीसदी झुलसी होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया। इससे पहले ही महिला के बयान दर्ज कराने के लिए इमरजेंसी से पुलिस को सूचना भेजी गई। हालांकि महिला की हालत बिगड़ती देख परिजन उसे सैफई लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें