फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

Fri, 09 Sep 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
ेरेलवे लाइन के किनारे पड़ी महििला की चप्पल व सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 रेलवे ट्रैक को पार करते समय कानपुर से फर्रुखाबाद जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ महिला की कटकर मौत हो गई। ट्रेन को भीड़ ने रोक लिया। करीब पांच मिनट बाद ट्रेन फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन



कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी मौर्यश्री (55) पत्नी जगदीश यादव शुक्रवार की दोपहर घर से बाजार मठ्ठा और बूंदी लेने के लिए गई थी। भीमसेन मार्केट के सामने रेलवे ट्रैक को पार करते समय कानपुर से आ रही एक्सप्रेस की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई।

सूचना मिलने पर मृतक के बेटे संजय समेत परिवार के अन्य लोग आ गए। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर दरोगा इंद्रपाल सिंह, आरके शर्मा समेत फोर्स मौके पर पहुंच गया। दोपहर करीब 2.37 बजे फर्रुखाबाद से कानपुर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन आती देख भीड़ ट्रैक पर खड़ी हो गई।
विज्ञापन


भीड़ ने ट्रेन को रोक लिया। गार्ड उतरकर नीचे आया और उसने ट्रैक पर खड़े लोगों से घटना की जानकारी ली। शव को हटवाने के बाद ट्रेन आगे बढ़ी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें