फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर महिला ने की आत्महत्या, 3 हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने फांसी लगाकर दी जान, तीन हिरासत में
विज्ञापन

कमालगंज। पति से विवाद के बाद शनिवार रात महिला ने कमरे में फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति, सास व ससुर को हिरासत में ले लिया।
गांव खुदागंज निवासी नरेंद्र कुमार पुत्र चंद्रपाल की शादी करीब 5 वर्ष पूर्व कासगंज जनपद के सहावर थाना क्षेत्र के गांव नवाबगंज सराय निवासी रामसिंह खटिक की 25 वर्षीय पुत्री नीरू के साथ हुई थी। शनिवार रात पति-पत्नी में विवाद हो गया था। रात करीब 12 बजे नरेंद्र पत्नी नीरू व अन्य परिजनों के साथ छत पर लेटा था।
परिजनों के सोने के बाद नीरू ने नीचे बने कमरे में जाकर कुंडे में दुपट्टे से फांसी लगा ली। सुबह 6 बजे नरेंद्र नीचे आया तो उसे घटना की जानकारी हुई। इसके बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए शृंगीरामपुर घाट ले जा रहे थे। घटना की सूचना मिलने पर खुदागंज चौकी प्रभारी उदयवीर सिंह जाकर रास्ते से शव को वापस ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कासगंज के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के गांव सनौड़ी खास निवासी नीरू के बहनोई संजीव कुमार ने थाने में तहरीर दी है। इसमें कहा कि घरेलू क्लेश से परेशान होकर उसकी साली नीरू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद दरोगा उदयवीर सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला के पति, सास व ससुर को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें