फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। बरसात के दौरान बरामदे में रखी मक्का हटाने गई महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुरालीजनों ने टिनशेड में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत की बात कही। वहीं, महिला के भाई ने ससुरालीजनों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन




थाना क्षेत्र के गांव कोहनी नगला निवासी मधुसूदन राजपूत खेती करते हैं। उसके घर के बरामदे में मक्का आदि सामान रखा था। शनिवार तड़के करीब 3:30 बजे तेज बरसात हुई तो मधुसूदन की पत्नी सपना (35) उठकर बरामदे में रखी मक्का हटाने गई। काफी देर तक नहीं लौटी तो सास बिटाना देवी ने उसे देखने गईं। सपना की हालत देखकर मधुसूदन को जगाने पहुंचीं। बिटाना देवी व मधुसूदन उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मधुसूदन ने पुलिस को बताया कि बरामदे में रखी टिनशेड पर बरसात के दौरान ऊपर से गुजरी बिजली की केबल से करंट दौड़ गया था, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हुई। सपना के चार पुत्री श्रेया, श्रद्धा, सानवी व मानवी हैं। उसका विवाद 2016 में हुआ था। वहीं, मृतका के भाई अंकित ने पुलिस को बताया कि मधुसूदन की शराब पीने की लत की वजह से बहन सपना से आए दिन विवाद होता था। वह डेढ़ साल पहले समझौता होने के बाद मायके से ससुराल लौटी थी। उसने आरोप लगाया कि मधुसूदन ने जानबूझकर करंट से बहन की हत्या कर दी। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि करंट की चपेट में आने से महिला की मौत की जानकारी मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें