फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज (फर्रुखाबाद)। गांव ठाकुरान में शनिवार रात महिला की संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। भाई ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हरदोई जिले के पाली थाना क्षेत्र के गांव बसेलिया निवासी अखिलेश सिंह ने बहन सोनी देवी की शादी वर्ष 2017 में जहानगंज के गांव ठाकुरान निवासी अजीत सिंह के साथ की थी। शनिवार रात सोनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सूचना पर अखिलेश परिवार के लोगों के साथ ठाकुरान पहुंचे। घर में बहन का शव रखा था और पति मौजूद नहीं था। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
अखिलेश ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर सोनी को प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया। अखिलेश की तहरीर पर पुलिस ने पति अजीत सिंह, ससुर नन्हकू, जेठ भूल्लन व सास के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ससुर ने बताया कि अजीत अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करता है। बहू बीमार चल रही थी। उनका इलाज हो रहा था। बीमारी से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें