महिला की संदिग्ध हालात में मौत
फर्रुखाबाद। महिला की ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता ने ससुरालीजनों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव जसमई निवासी शफीटे फकीर है और मांग कर गुजारा करता है। उसने तीन माह पहले पुत्री हूरबानो (33) का निकाह गांव सरैया निवासी गोविंदा के साथ कर दिया था। 9 जून को हूरबानो ने पिता को सूचना दी कि वह बीमार है।
पति के अलावा ससुरालीजन उसका इलाज नहीं करवा रहे हैं। शुक्रवार को शफीटे को जानकारी मिली की पुत्री की ससुराल में मौत हो गई। जानकारी पर वह अन्य लोगों के साथ बेटी की ससुराल पहुंचा। दिन भर वहां पंचायत चलती रही। देर शाम शफीटे ने पुलिस को पुत्री की मौत की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर गोविंदा से जानकारी की।
गोविंदा ने पुलिस को बताया कि पत्नी की बीमारी से मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शफीटे ने उत्पीड़न का आरोप लगाकर तहरीर दी। एसओ अजय नारायण सिंह ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस में भाई शमीम, मुस्लिम, चांद, शमी, फरहीन रो रो कर बेहाल हो गए।