फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बस की टक्कर से महिला की मौत, पति व मासूम घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बहन के बेटे का मंदिर में अन्नप्राशन कराने के बाद बाइक से घर जा रहे बाइक सवार को बस ने टक्कर मार दी। हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में पति और मासूम के भी चोटें आई हैं। परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन

जहानगंज थाने के गांव रुनी चुरसई निवासी संदीप चौहान की दीनदयाल बाग निवासी साली शिवानी के पांच माह के पुत्र का सोमवार को अन्नप्राशन संस्कार था। उसमें संदीप पत्नी रूबी चौहान (35) के साथ शामिल होने आए थे। बढ़पुर मंदिर में अन्नप्रासन व दर्शन कराने के बाद रूबी ने बहन शिवानी के पुत्र को अपनी गोद में ले लिया, जबकि शिवानी ने रूबी का तीन माह का बेटा गोद में ले लिया। दो बाइकों से घर जा रहे थे। जब कादरीगेट से कुछ आगे गेस्ट हाउस के पास पहुंचे, तो तेज रफ्तार एक बस ने टक्कर मार दी।
घटना में रूबी की मौत हो गई। जबकि संदीप व साली का पुत्र घायल हो गया। संदीप राहगीरों की मदद से पत्नी को निजी अस्पताल ले गए, जहां मना करने पर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां रूबी को मृत घोषित कर दिया गया। संदीप व मासूम का भी इलाज कराया गया।
विज्ञापन

संदीप ने बताया कि उनकी करीब 10 साल पहले शादी हुई थी। बच्चा न होने पर कुछ महीने पहले ही साढ़ू से बेटा गोद ले लिया था। रूबी मां की तरह उसका पालन पोषण कर रही थी। अब वह खुद दुनिया में नहीं है। शव मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दे दी गई है। परिवार के लोगों का बुरा हाल है। पुलिस ने बस को पकड़ने के लिए सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें