फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: प्रसव के बाद घर पर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ी तो उसे कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में ससुरालीजन घर ले आए, यहां गुरुवार को महिला की मौत हो गई। मायके वालों ने प्रसव से पूर्व महिला से मारपीट एवं इलाज कराने में लापरवाही बरतने का आरोप तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सिंगुरापुर निवासी अनिल कुमार का विवाह करीब 12 वर्ष पूर्व कानपुर देहात के रसूलाबाद के अंतागुदैला की रिंकी (38) के साथ हुआ था। रिंकी नौ माह की गर्भवती थी। 29 मई को उसके प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां सामान्य डिलीवरी से बच्चा मृत पैदा हुआ।
शाम को रिंकी की हालत बिगड़ी तो उसे फर्रुखाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां भी हालत में सुधार न होने पर कानपुर ले जाया गया। तीन दिन इलाज कराने के बाद एक जून को परिजन रिंकी को लेकर वापस घर ले आए।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह करीब नौ बजे रिंकी की हालत बिगड़ी और उसने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। रिंकी के दो पुत्री नेहा (8), नित्या (4) व पुत्र आर्यन (9) हैं। अनिल ने घटना के संबंध में सूचना रिंकी के पिता भगवानदीन को दी। भगवानदीन परिजनों के साथ गांव पहुंचे। यहां से वह थाने पहुंचे।

उन्होंने तहरीर दी कि करीब आठ दिन पूर्व उसकी पुत्री रिंकी के साथ पति, ससुर, सास व देवर ने गाली गलौज व मारपीट की थी। इससे पुत्री के पेट में गंभीर चोट आई थी। दर्द होने पर पुत्री का प्रसव कमालगंज अस्पताल में कराया गया। बच्चा मृत पैदा हुआ।
पुत्री की हालत बिगड़ने पर फर्रुखाबाद और फिर कानपुर भर्ती कराया गया, जहां हालत में सुधार होने पर ससुराल वाले जबरन छुट्टी कराकर घर ले आए। घर आने पर ससुरालीजनों की लापरवाही से उसकी हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि महिला की मौत की सूचना पर पुलिस टीम गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें