फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ थानाक्षेत्र के मोहल्ला हाथीखाना निवासी गुलजार हुसैन की पत्नी सिम्मी बेगम (37) सोमवार रात किसी काम से छत पर गई थीं। अचानक उनकी पैर फिसलने से वह नीचे आ गिरीं। इससे गंभीर रूप से घायल हो गई।
गुलजार हुसैन अन्य परिजन के साथ सिम्मी को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। उनके दो बेटा और दो बेटी हैं। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई कराए ही शव घर लेकर चले गए। इसके अलावा मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला भीकमपुरा निवासी फरीद की 12 साल की बेटी फरीन शाम के समय छत से गिर गई। उसका सिर फट गया और हाथ टूट गए। पिता ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे रेफर कर दिया गया है।