फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर कर महिला से लूटी जंजीर

Tue, 08 Dec 2015 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बाइक सवार लुटेरों ने दिनदहाड़े घनी आबादी वाले इलाके में पति के साथ पैदल जा रही महिला के गले से जंजीर लूट ली। पत्नी के शोर मचाने पर पति ने एक लुटेरे को पकड़ लिया। यह देख साथी को छुड़ाने के लिए दूसरे लुटेरे ने फायर किया। इससे इलाके मेें भगदड़ मच गई। लुटेरे अपने साथी को छुड़ा कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ कोतवाल के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित दंपति से घटना की जानकारी ली।

कानपुर नगर के थाना हरवंश मोहाल के मोहल्ला दौलतगंज निवासी माखनलाल अपनी पत्नी उर्वशी के साथ रविवार को शहर कोतवाली के मोहल्ला जोगराज निवासी जुगल किशोर वर्मा के घर आए थे। यहां पर राधा माधव में आयोजित कीर्तन में शामिल भी हुए। सोमवार को उर्वशी पति के साथ अपने दूसरे भाई नितगंजा निवासी  नंदकिशोर के यहां से होकर दोपहर 3 बजे लोट रही थी।
विज्ञापन


जब वह जोगराज की ओर जा रही थी उसी समय पीछे से आ रहे तीन बाइक सवार लुटेरे दंपति के आगे निकले उसी समय एक लुटेरे ने महिला के गले में पड़ी जंजीर तोड़ ली। जब महिला ने जंजीर बचाने के लिए लुटेरे का हाथ पकड़ा तो वह गिर पड़ी। वह चुटहिल हो गई। इस दौरान माखनलाल ने एक लुटेरे को पकड़ लिया। पकड़े जाने के भय से दूसरे साथी ने फायर झोंक दिया। फायर होने से माखनलाल सहम गए और उसने लुटेरे को छोड़ दिया।
विज्ञापन


इस दौरान बाइक सवार लुटेरे मोहल्ला रस्तोगियन की ओर  फरार हो गए। घनी आबादी वाले इलाके में दिनदहाड़े हुई घटना से भगदड़ मच गई। सूचना मिलने पर सीओ सिटी योगेश कुमार, कोतवाल शिवबहादुर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें