फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: महिला का हिंदूवादी नेता पर मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली के मोहल्ला बजरिया जाफर खां निवासी राधारानी ने कोतवाली में तहरीर दी है। कहा कि 29 नवंबर की रात उनका पुत्र केशव कश्यप बरात जा रहा था। उसी समय एक हिंदूवादी नेता 12 अज्ञात लोगों के साथ पहुंचे और उन्होंने पुत्र पर हमला बोल दिया। जानकारी होने पर वह पहुंची, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसी दौरान पुलिस के पहुंचने पर आरोपी भाग गए। आरोपी कभी भी जानलेवा हमला कर सकते हैं। लिहाजा उन पर मुकदमा दर्ज किया जाए। (संवाद)
विज्ञापन


शादी से मना करने पर युवक की मारपीट



कमालगंज। थाना क्षेत्र के भिम्मी नगला निवासी राजेश्वरी देवी ने गांव के चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। कहा कि उसकी बहन का विवाह गांव के युवक से तय हुआ था। बहन को जानकारी हुई कि युवक शराब पीता है। इस पर बहन ने शादी करने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर सोमवार शाम चारों उसके घर आए और गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें