फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फार्म जमा करने नहीं पहुंचे आठ बीएलओ, कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतपुर। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के फार्म जमा करने आठ बीएलओ तहसील नहीं पहुंचे। इस पर एसडीएम ने तहसीलदार को कार्रवाई करने के आदेश दिए।

एसडीएम रवींद्र सिंह ने अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के 365 बूथों के बीएलओ को मतदाता पुनरीक्षण अभियान में भरे गए फार्म जमा करने के लिए बैठक बुलाई थी। एसडीएम ने बीएलओ से नए वोट बनाने के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन भरे फार्म-6 की सूचना मांगी। उन्होंने कहा जो वोटर गांव से बाहर चले गए या मृत्यु हो गई है, उनके फार्म-7, मतदाता सूची में मतदाता का नाम या पता संशोधन के लिए फार्म-8 भरे गए, वह जमा करें।
मतदाता पुनरीक्षण का विशेष अभियान तीन दिसंबर को समाप्त हो गया है। इस दौरान बूथ-29 की बीएलओ सुधा देवी, बूथ-36 के अवनीश कुमार, बूथ-40 के मनोज कुमार, बूथ-72 के दल सिंह, बूथ-88 की मनोरमा, बूथ-174 के राहुल राजपूत, बूथ-178 की सुनीता देवी, बूथ-185 के अब्दुल वकील नहीं पहुंचे। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई और तहसीलदार करमवीर सिंह को कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि किसी गांव से मतदाता सूची में नाम न जोड़े जाने की शिकायत आती है तो संबंधित बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार सिंह, बीडीओ राजेपुर कौशल कुमार गुप्ता, बीडीओ शमशाबाद, एडीओ पंचायत अजीत पाठक आदि मौजूद रहे। तहसीलदार ने बताया अभी सूचना बनाई जा रही है। काम न करने व गैरहाजिर बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें